बुधवार, 26 अक्तूबर 2011

चक्र

                                                          
चारों ओर
पसरा विज्ञान है
विज्ञान से
टीवी है
टीवी में नेता है
नेता का भाषण है
भाषण का प्रभाव है
अखबार है
अखबार में शब्द है
शब्द में विज्ञापन है
विज्ञापन में प्रचार है
प्रचार में छिपा बैठा
लोकतंत्र है
रूपया है
रूपया से
टीवी है
अखबार है
विज्ञापन है
प्रचार है
लोकतंत्र है
सबका चुनाव है
चुनाव का चक्र है
चक्र में चाभी देता
लागोंटिया यार है
|